नवगछिया : लॉक डाउन के दौरान फिर सरेआम बंदूक गरजी, गोली मार हत्या – Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया में लॉक डाउन के दौरान फिर सरेआम बंदूक गरजी, इसके साथ ही इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के पहचान फुलकिया निवासी उपेन्द्र प्रसाद यादव के बेटे चिकित्सक विनीत कुमार के रूप में की गई है। जो अपनी मोटरसाइकिल नंबर 10Z 8845 नंबर की पैशन प्रो बाइक से भागलपुर से अपने घर जा रहा था जा रहा था। रास्ते में ही गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर इस्माइलपुर पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम कराने के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया ले गयी। घटना का कारण अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। वहीं बताया जा रहा है कि मृतक इस्माइलपुर के हटिया में अपना प्राइवेट क्लिनिक के तहत डॉक्टरी भी करता था। जो कुछ ही दिनों पहले गांव के ही छात्र मनीष हत्याकांड में जेल से बाहर आया था। मृतक मनीष हत्याकांड का नामजद अभियुक्त बताया जा रहा है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्या है पूरा मामला :

मृतक विनीत यादव अपने चचेरे भाई टुन्ना यादव के साथ भागलपुर से घर लौट रहा था तभी जहाज बा घाट के पास छ कि संख्या में आए अपराधियों ने दो गोली डॉक्टर के चेहरे में मारी घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

पुरानी रंजिश में हुई हत्या :

इस्माइलपुर के फुलकिया निवासी पिंटू शर्मा के 12 साल के बेटे मनीष कि हत्या कर दी गई थी पिंटू अपने बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहा था जिसमें विनीत यादव नामजद आरोपी था जो हाल में जेल से निकला था इसी घटना से आज कि हत्या को जोर कर देखा जा रहा है।

अस्पताल में परिजनों ने किया बबाल :

शव को अनुमंडल अस्पताल लाने के बाद परिजनों ने जाम कर बबाल किया इस दौरान परिजन थाना प्रभारी से भी उलझ गए परिजनों ने शव को सड़क पर के कर चले गए और पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया काफी समझने के बाद पोस्टमार्टम करने के लिए रही हुआ।