नवगछिया : बाजार में अहले सुबह खरीददारी करने आए लोग पुलिस को देख कर फरार.. सड़क पर सन्नाटा -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया : नवगछिया में कोरोना पोजेटिव मरीज के मिलने के बाद जहां चार अप्रैल के बाद से नवगछिया शहर पूरी तरह से सील है. वहीं तीन मई तक लोकडॉन टू की घोषणा के बाद नवगछिया के ग्रामीण इलाकों में भी प्रशासन स्तर से सख्ती बढ़ा दी गई है. पुलिस की गश्ती दल मंगलवार को नवगछिया के ग्रामीण इलाकों लोकडॉन के पालन कराने हेतु लगातार गश्ती करते नजर आ रहे थे. इस दौरान सड़क पर अनावश्यक गतिविधि करने वालो को पुलिस ने खदेड़ा भी है. इधर नवगछिया शहर में सील के बाद भी पुलिस की सख्ती देखी गई. सुबह तीन बजे बाजार खुलने की जानकारी प्रशासन को मिलने के बाद पुलिस द्वारा लगातार सुबह में कार्रवाई की जा रही है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शनिवार की सुबह चार बजे ही पुलिस की गाड़ी बाजार में गतिविधि करने लगी. बाजार में मंगलवार की सुबह भी कुछ लोग दुकान को खोलने की योजना में थे लेकिन पुलिस की गतिविधि देख दुकानदारों ने दुकान नहीं खोली. बाजार में अहले सुबह खरीददारी करने आए लोग पुलिस को देख कर फरार हो गए. वहीं पूरे दिन शहर में मोटरसाइकिल से सादे लिबास में पुलिस द्वारा गतिविधि जारी थी. पुलिस की लगातार गतिविधि जारी रहने से लोग अपने अपने घरों में ही बंद रहे. कोई भी लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे थे. जिसके कारण सड़क पर सन्नाटा छाया रहा.

– सख्ती से कराया जा रहा है लोकडॉन का पालन: एसडीपीओ

नवगछिया एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने कहा कि लोकडॉन टू का पुलिस स्तर से सख्ती से पालन कराया जा रहा है. पहले लोग मोटरसाइकिल से इधर उधर गतिविधि करते थे लेकिन अब बिना अनुमति के कोई भी वाहन का परिचालन नहीं होगा. आवश्यक सेवा एवं मेडिकल सेवा के लिए भी अनुमंडल पदाधिकारी के स्तर से अनुमति लेनी होगी. बिना अनुमति के वाहन का परिचालन करने पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी.