खरीक | नारायणपुर अंचल कार्यालय में तैनात होमगार्ड जवान उमाकांत मंडल की सोमवार की शाम मौत हो गई। उमाकांत मंडल खरीक के काजीकौरैया गांव के रहने वाले थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!परिजनों ने बताया कि ड्यूटी के दौरान ही अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद सहकर्मी प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही जाह्नवी चौक के पास उनकी मौत हो गई।
जिला पार्षद पति विजय कुमार मंडल ने नवगछिया एसपी से मृतक जवान के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उमाकांत परिवार में इकलौता कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

