मंगलवार को बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर सह खरीक के प्रभारी थानाध्यक्ष एनएस चौहान के नेतृत्व में गश्ती कर रही खरीक व बिहपुर पुलिस ने 14 नंबर सड़क स्थित मिडिल स्कूल लत्तीपुर के समीप शक के आधार पर दो युवकों की तलाशी ली। इसमें पुलिस ने गमछा में बंधा करीब आधा किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों में खरीक थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी बीरबल कुमार यादव व बिहपुर थाना क्षेत्र के अरसंडी निवासी रोशन कुमार राय का नाम शामिल है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो दोनों ने माफिया खरीक के नवादा निवासी बिजय कुमार का भांडा फोड़ दिया। बिजय ने ही कहने पर ये दोनों सप्लायर युवक बिहपुर में किसी शख्स के यहां गांजे की सप्लाई देने जा रहे थे। इसके बाद दोनों थाने की पुलिस ने नवादा गांव का नाकेबंदी कर छापामारी की। इस कार्रवाई में माफिया बिजय को उसके घर में पुलस ने गिफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसके इसके घर की तलाशी ली तो 10 लीटर देशी शराब भी मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों सप्लायरों के खिलाफ बिहपुर मेंव माफिया के खिलाफ खरीक थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है।
