नवगछिया: इस तारीख तक नया मामला नहीं तो हट सकता है सील.. आने-जाने वाले को खदेड़ा गया -Naugachia News

NEWS

तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाने और सख्ती बढ़ाने की प्रधानमंत्री की घोषणा के साथ ही नवगछिया में बेरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गयी। चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी के साथ तैनात पुलिसकर्मी आने-जाने वाले की खबर ले रहे थे। इस दौरान बिना वजह घर से बाहर निकलने वालों की पिटाई भी की गई। एसडीओ मुकेश कुमार व एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने सील किये गये क्षेत्र का जायजा लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसडीओ ने बताया कि नवगछिया में सील हटाने को लेकर डीएम से बात की जाएगी। अगर 20 अप्रैल तक कोई नया मामला नहीं आता है तो उसके बाद सील हटाया जा सकता है। वहीं बाजार जानेवाली मुख्य सड़क पर मॉडल थाना के आगे उच्च विद्यालय के पास बैरियर लगाकर कर खड़े पुलिसकर्मियों ने लोगों की पूछताछ शुरू की। वहीं बाजार के वैशाली चौक पर आने-जाने वाले को खदेड़ा गया। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा ने बाजार में निकले कई लोगों को पकड़कर थाना पर बिठाया।

नवगछिया शहर में चार अप्रैल को कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद प्रशासन द्वारा तीन किलोमीटर की परिधी को सील कर स्वास्थ्य टीम को गठित कर स्क्रीनिंग का कार्य शुरू किया. प्रशासन स्तर से तीन किलोमीटर में निर्धारित 40 हजार लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया था. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सोमवार को स्क्रीनिंग का कार्य पूरा कर लिया गया. जिसमें चिन्हित किए गए लोगों की जांच स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है. कोरोना पोजेटिव मरीज मिलने के बाद नवगछिया के 70 लोगो की जांच की गई है. जिसमे 47 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. वहीं शेष लोगों का रिपोर्ट आना बांकी है.

नहीं करवाया स्क्रीनिंग

स्क्रीनिंग के दौरान नवगछिया नगर क्षेत्र के मोनेरिटी एरिया के लोगों ने स्क्रीनिंग स्वास्थ्य विभाग के द्वारा नहीं कराई है. स्क्रीनिंग कर रही टीम के सूत्र बताते है की 25 से 30 परिवार ऐसे है जिन्होंने स्क्रीनिंग कराने से मना कर दिया है. जिसके कारण ढाई सौ के आसपास के लोगो की स्क्रीनिंग नहीं हो पाई है. बात सामने आई है कि स्क्रीनिंग करने गई टीम का उन लोगों के द्वारा साफ तौर पर विरोध कर दिया गया और किसी प्रकार की जानकारी देने से इंकार कर दिया गया. इस दौरान उन लोगों के द्वारा स्वास्थ्य टीम के साथ बदसलूकी भी की गई थी. बताया जाता है कि उन लोगों ने स्वास्थ्य टीम को स्क्रीनिंग के लिए दिए गए पेपर को भी फार दिया था.

हालांकि इस घटना के संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इसकी सूचना अनुमंडल प्रशासन को दी गई थी. इस संदर्भ में तत्काल स्क्रीनिंग का कार्य प्रभावित न हो इसको लेकर प्रशासन ने तत्काल उन लोगों को छोड़ कर आगे स्क्रीनिंग का कार्य करने का निर्देश दिया था. अब जबकि स्वास्थ्य टीम द्वारा स्क्रीनिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है लेकिन अभी भी नगर क्षेत्र के ढाई सौ लोगों की स्क्रीनिंग होना बांकी है. बचे हुए लोगों की स्क्रीनिंग नहीं होने से नवगछिया शहर में कोरोना संक्रमण न हो इस पर संशय बना हुआ है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि जहां पर स्क्रीनिंग का कार्य नहीं हुआ है वहां के पूरे मामले से अनुमंडल पदाधिकारी को अवगत करा दिया गया है.

कहते हैं एसडीओ

नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि इस संबंध में जानकारी उन्हें नहीं मिली है. जिस वार्ड में इस तरह की बात है. वहां पर बुधवार को फोर्स भेजकर स्क्रीनिंग का कार्य करवाया जाएगा.