नवगछिया : नवगछिया स्टेशन की साफ-सफाई पर चार करोड़ 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस संबंध में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवगछिया स्टेशन पर साफ-सफाई के लिए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन, जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ने पिछले दिनों दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मिलकर मांग की थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस पर रेल मंत्रलय द्वारा नवगछिया आदर्श स्टेशन पर मेकेनाइज्ड और मैनुअल तरीके से साफ-सफाई एवं हाऊस कीपिंग कार्य के लिए चार वर्ष तक के लिए चार करोड़ पच्चीस लाख रुपए की स्वीकृति दी है।

पूर्व मध्य रेल मंडल द्वारा इस कार्य की निविदा भी निकाली गई है। टेंडर के बाद एंजेसी या संवेदक द्वारा नवगछिया स्टेशन को साफ -सफाई की व्यवस्था की जाएगी।
