नवगछिया : विक्रमशिला पुल पर लूटी गई स्कार्पियो पटना में बरामद, व्यवसायी व चालक को बंधक -Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : 28 जनवरी की देर रात थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल के बिजली पोल पाया नंबर 15 के पास से अपराधियों द्वारा झारखंड के गोड्डा जिले के इटहरी निवासी व्यवसायी अजीत कुमारकी लूट की गई स्कॉर्पियो पटना पुलिस ने बरामद कर लिया है. इसकी जानकारी परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने देते हुए बताया कि बख्तयारपुर फोर लेन के पास से बख्तयारपुर पुलिस टीम के द्वारा बरामद किया गया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस दौरान पुलिस टीम ने अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है. पटना में स्कार्पियो बरामद होने के बाद परबत्ता पुलिस पटना पहुच कर स्कार्पियो की पहचान किया. मालूम हो कि 28 जनवरी की रात 12 बजे रात में परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पर बिजली पोल पाया नंबर 15 के पास अपराधियों ने झारखंड के गोड्डा जिले के मेहराम थाना क्षेत्र के ईटहरी निवासी व्यवसायी अजीत कुमार व उनके गाड़ी के चालक को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था.

अपराधियों ने स्कॉर्पियो के साथ साथ व्यवसायी एवं उसके चालक के पास रखे नगदी, मोबाइल फोन, सोने की आंगुठी, चेन, घड़ी, दोनो का मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज की लूट की है. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने व्यवसायी एवं उसके चालक को हाथ पैर बांध कर विजय घाट पक्का पुल पहुच पाथ के बहियार में छोड़ दिया था. घटना के संदर्भ में पीड़ित व्यवसायी अजीत कुमार ने आठ अज्ञात अपराधियों के द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी.