पटना : सिपाही भर्ती की 20 जनवरी की टली परीक्षा आठ मार्च को हो सकती हैं। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष केएस द्विवेदी की गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के साथ मंगलवार को हुई बैठक में इसकी नई तिथि पर अंतरिम सहमति बन गई हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर केएस द्विवेदी ने मुकम्मल इंतजाम का प्रस्ताव मांगा हैं। बता दें कि 20 जनवरी की परीक्षा में 6.50 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को 550 केंद्रों पर शामिल होना था। परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। वैसे, आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और दस मार्च को होली है।

38 जिलों में 550 केंद्र बनाए गए : परीक्षा दो पाली होगी। प्रति पाली में करीब 3.25 लाख अभ्यर्थियों को परीक्षा में बुलाने का लक्ष्य तय किया गया हैं। 38 जिलों में करीब 550 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा दस से 12 और दूसरी पाली की दो से चार बजे के बीच होगी। अभी तक करीब छह लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा हो चुकी हैं।

शारीरिक परीक्षा के लिए पांच गुना होगा चयन : सिपाही बनने के लिए इंटर या समकक्ष पास होना जरूरी है। इसी आधार पर लिखित परीक्षा भी ली जाएगी। लिखित परीक्षा में कुल सौ प्रश्न होंगे। लिखित परीक्षा के आधार पर शारीरिक परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। पद के मुकाबले पांच गुणा अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक परीक्षा के लिए होगा।
सिपाही के पद के लिए अंतिम रूप से चयन का आधार शारीरिक परीक्षा के तीन स्पर्धाओं में प्राप्त कुल अंक होंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत अभ्यर्थियों को दौड़, ऊंची कूद और गोला फेक में भाग लेना होगा।
