नवगछिया : काली मंदिर में माँ काली का किया गया भव्य श्रृंगार और लगा छप्पन भोग -Naugachia News

EVENT

नवगछिया बाजार स्थित माता दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में पुषी अमावस्या के अवसर पर मां का भव्य श्रृंगार पूजन किया गया. पूजन के बाद पंडित आचार्य श्री राम जी मिश्रा के नेतृत्व में अन्य पंडित विद्वानों के द्वारा मंत्रोपचारण कर माता का 56 भोग लगाया गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंदिर परिसर में 11:00 बजे से अन्य विद्वान पंडितों द्वारा चंडी पाठ किया गया. साथ ही नामचीन कलाकारों द्वारा भव्य भजन संध्या का भी आयोजन किया किया गया. संध्या में माता रानी के दरबार में 51 दीप जलाकर दीपोत्सव भी मनाया गया एव संध्या 6:00 बजे माता रानी का भव्य महाआरती और प्रार्थना कर महाप्रसाद वितरण कर इस कार्यक्रम का समापन किया गया.

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंदिर के आचार्य श्री राम जी मिस्र, भोला शर्मा, राजेश भगत, पंकज कुमार भारती, अजित पटेल, सुमित भगत, मोहन पोद्दार, कल्लु कुमार, अभिषेक कुमार, शंभु चिरानिया, कैलाश चिरानिया मिलन सागर अन्य सभी श्रद्धालु लगे रहे दिन भर मंदिर में भक्तिमय माहौल बना रहा. सैकड़ों की संख्या में भक्त आकर माता रानी का जोत में भाग लिए और माता रानी का पूजन किया.