NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया में शादी समारोह में चली गोली.. लगी गोली, मायागंज में चल रहा इलाज -Naugachia News

मॉडल थाना के कोसी किनारे स्थित मिल्की में शुक्रवार देर रात हर्ष फायरिंग में बारात के साथ चल रहे राहुल यादव (23) को सीने में गोली लग गयी। घटना के बाद बारात में भगदड़ मच गई। बाराती और ग्रामीण इधर- उधर भागने लगे।

Whatsapp group Join

गोली लगने के बाद जमीन पर गिरे राहुल को कुछ लोगों ने उठाया और नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक बाजार के ठेकेदार विजय जयसवाल की गाड़ी चलाता है। उसने बताया कि शुक्रवार शाम कटिहार से गाड़ी लेकर आया था। नवगछिया में मुझे बाहर उतारने के बाद वह बोला घर के बगल में बारात आई है। हम घर जा रहे हैं। उसने गाड़ी लगाई और घर चला गया।

मिल्की गांव में बारात जब गाव घूमने लगी तो शराब के नशे में धुत कई युवक हथियार लेकर फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक गोली उसे आकर लग गयी। गोली लगने के बाद जब वह गिर पड़ा तो सभी बाराती और अन्य लोग भाग गए। घायल ने बताया कि वह काफी देर तक जमीन पर पड़ा रहा। बाद में जानकारी मिलने पर उसके घरवाले उठाकर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। घटना की सूचना पर नवगछिया पुलिस अस्पताल पहुंची। एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती ने बताया कि मिल्की में बारात में गोली चलने के बाद एक युवक को गोली लगने की सूचना मिली है। गाव में पुलिस गस्ती टीम को भेजी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है