नारायणपुर – प्रखंड में लगातार तीन दिनों से लगातार हो रही मुसलाधार बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. जयपुर चुहर पुरब पंचायत के पीएचसी के पास वार्ड संख्या तीन में चंदन पोद्दार सहित तीन घर गिरने एवं वार्ड संख्या दो बलाहा में रुद्रनारायण झा के दिवाल गिरने से पीड़ित परिवार की परेशानी बढ गई है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वार्ड सदस्य संजीव कुमार ने मुखिया तनीशी सिंह व सीओ रामजपी पासवान को मामले को लेकर दुरभाष से सुचना देकर जानकारी दिया है. उन्होंने बताया कि लगातार बर्षा से पूरे प्रखंड झील में तब्दील हो गई है.
छत के घर में भी पसीज कर पानी घर के अंन्दर प्रवेश कर रहे हैं. वहीं सीओ रामजपी पासवान ने बताया कि बाढ व लगातार बारिश से लोगों में परेशानी बढती जा रही है.जिला प्रशासन के निर्देश मिलने पर पीड़ीत परिवार को सहयोग किया जाएगा.

