नवगछिया : ✍?विहान सिंह राजपूत, मंगलवार सुबह साढ़े चार से पाँच बजे करीब टहलने निकली महिला को अज्ञात अपराधियों ने खरीक स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर गोली मार दी ,जहाँ मौके पर ही महिला की मौत हो गई । भवनपुरा निवासी झुगरु साह की पत्नी सुनीता देवी सुबह टहलने खरीक स्टेशन की तरफ के निकली थी । घात लगाए अपराधियों ने सुनीता देवी के ऊपर गोली चला दी, जहाँ मौके पर ही सुनीता देवी की मौत हो गई ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी । वहीं घटना की जानकारी मिलते मृत सुनीता देवी के परिजनों में मातम सा छा गया । मृत सुनीता देवी के पुत्र अशोक कुमार ने बताया कि पूर्व में डायन का आरोप लगाकर मारपीट करने वाले पप्पू यादव ने हत्या की है ।

वहीं स्थानीय जीआरपी की मदद से शव के पोस्टमार्टम के लिऐ अनुमंडलीय अस्पताल लाया जहाँ पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया । बताते चलें सुनीता देवी 2004 ई. से खरीक स्टेशन से पश्चिम ओर बजरंगबली मंदिर के समीप रहती थीं , सुनीता देवी के पति झुगरु साह मजदूरी करते थें ।

घटना के बारे में बात करते हुऐ कटिहार बरौनी रेलखंड के जीआरपी डीएसपी आलोक कुमार ने बताया घटना का कारण स्पष्ट नही हो पाया है । घटना की छानबीन की जा रही है ,जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाऐगा
