भागलपुर के कहलगांव में डीएवी स्कूल, मथुरापुर के स्कूल बस में अनियंत्रित हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 4 बच्चों समेत स्कूल बस ड्राइवर और बंधन बैंक के मैनेजर भी गंभीर रूप से घायल हुए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सभी घायलों को एनटीपीसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान बस ड्राइवर ने दम तोड़ दिया। उधर घटना के बाद गुस्साए स्थानीय नागरिकों ने बवाल कर दिया। बताया जाता है कि घटनास्थल पर उग्र ग्रामीणों से पुलिस की झड़प भी हुई है।

जानकारी के मुताबिक दोपहर में स्कूल में छुट्टी के बाद स्कूल बस बच्चों को स्कूल से लेकर उनके घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के बिसनपुर चौक के पास अनियंत्रित हाइवा ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कहलगांव जा रहे बंधन बैंक के मैनेजर भी हाइवा की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय बस में लगभग 10 बच्चे सवार थे। हादसे में घायल कुछ अन्य बच्चों को उनके परिजन निजी अस्पताल में ले जाकर इलाज करवा रहे हैं।

घटना के विरोध में ग्रामीणों ने एनएच 80 को जाम कर दिया है। बताया जाता है कि घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ उग्र ग्रामीणों की झड़प भी हुई है
