बिहपुर के दाता मांगन शाह की मजार पर लगे उर्स मेला देखने मां के साथगोड्डा से आयी एक नाबालिग को अगवा कर युवक द्वारा दुष्कर्म करने की घटना से मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न उठ रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक सोनवर्षा निवासी बलवीर कुमार पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार घटना के बाद आरोपी युवक लड़की को मेला परिसर में छोड़कर भाग रहा था। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों ने खदेड़कर उसे पकड़ा और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!• बिहपुर के मांगन शाह उर्स मेले की सुरक्षा पर उठ रहा प्रश्न ।
• पीड़िता का पुलिस ने दर्ज कराया बयान

पीड़िता का पुलिस ने बयान भी दर्ज कराया। पीड़िता की मां ने बताया कि बीते रविवार को वह मांगन शाह की मजार पर बेटी के साथ चादरपोशी करने आयी थी। संध्या समय वह नमाज पढ़ने मजार पर चली गयी। जब वह लौट कर आयी तो उसकी बेटी वहां नहीं थी। संध्या में घोषणा की गई कि उसकी बेटी कंट्रोल रूम में है। वहां पहुंची तो मेरी बेटी रो रही थी और पुलिस ने एक लड़के को पकड़ कर रखा था।

उसकी बेटी ने रोते-रोते बताया कि वह घूमते-घूमते मेले के बाहर आ गयी थी। इसी बीच एक लड़का वहां आया और उसके मुंह में कपड़ा डालकर व हाथों को बांध दिया और मोटरसाइकिल पर बिठाकर अंधेरे में ले गया और उसके साथ गलत काम किया। पीड़िता की मेडिकल जांच के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया है। एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती ने बताया कि आरोपी युवक को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मेले में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।
