बिहपुर : देर शाम डाउन इंटर सिटी ट्रेन पर चढ़ने के दौरान कटा पैर -Naugachia News

बिहपुर

बिहपुर : स्टेशन पर बुधवार की देर शाम डाउन इंटर सिटी ट्रेन पर चढ़ने के दौरान गिरने से 60 वर्षीय वृद्ध सलाम सेख का पैर कट गया। वृद्ध के गिरने की खबर, जैसे ही लोगों को हुआ स्टेशन पर अफरातफरी मच गई मामले की जनकारी मिलते ही जीआरपीएफ थानाध्यक्ष माशीष प्रसाद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वृद्ध को उठाकर पीएचसी भेजा। | पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया। वृद्ध की पहचान असम निवासी सलाम सेख के रूप में हुई। जो बिहपुर स्थित एक चिमनी भट्टे पर मजदूरी करते हैं। बुधवार के दिन वह अपने अन्य साथियों के साथ घर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने गए थे।