नवगछिया: मारवाड़ी युवा मंच की जोरदार प्रस्तुति में विगत तीन वर्षों से मंच द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भी भव्य आयोजन बसन्त-फुहार निरन्तर किया जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम संयोजक सुभाष वर्मा बताया गया किइस वर्ष यह आयोजन 18-03-2019 (सोमवार) को बाल-भारती विद्यालय, गौशाला रोड में रात्रि 7:30 बजे से प्रारंभ होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसमें राष्ट्रीय स्तर के कवि विनीत चौहान(वीररस,अलवर) पुनम वर्मा (श्रृंगार, दिल्ली),लटूरी लट्ठ(हास्य, फिरोजाबाद), पी.के.धुत्त(हास्य, एटा),पार्थ नवीन(फिल्मी हास्य पैरोडी, चित्तौड़), गजेंद्र प्रियांशु, (गीतकार, लखनऊ) की उपस्थिति इस विराट कवि सम्मेलन को गौरवान्वित करेंगी। इस आयोजन को सफल बनाने में समाज के सभी वर्ग के लोगों की उपस्थिति पुरुष और महिलाओं बढ़ चढ़ के हिस्सा ले रही है जो कार्यक्रम की लोकप्रियता को दर्शाती है।

बताते चले कि मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया राष्ट्रहित,समाजहित से सम्बंधित कई कार्य विगत करीबन 30 बर्षो से अनूठा प्रयास कर रहा है। जिसके तहत मंच द्वारा निःशुल्क पोलियो सर्जरी केम्प, निःशुल्क कैलिपर वितरण शिविर, निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर, रक्तदान शिविर, स्कूली बच्चों के बीच शिक्षा से सम्बंधित सामग्री वितरण एवं प्रतियोगिता, वृक्षारोपण, कैंसर जागरुकता अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा प्राकृतिक आपदा में विशेष सहयोग जैसे कई अनेकों कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे है। इस आयोजन में मंच परिवार ज़ोरशोर से लगा है।
मौके पर संयोजक सह पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष-सुभाष चन्द्र वर्मा
उपाध्यक्ष-संदीप सर्राफ, पूर्व सचिव-विकास चिरानियाँ, सचिव-चेतन मुनका, सदस्य-अंकित शर्मा आदि मौजूद थे।

