भागलपुर| आज से एक सप्ताह के लिए शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्य उदय के साथ तिथि की शुरुआत होती है, इसलिए 14 मार्च से होलाष्टक शुरू होंगे, जो 20 मार्च को होलिका दहन के साथ समाप्त होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिससे सभी शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। बूढ़ानाथ मान मंदिर के पंडित रमेश झा ने बताया कि होलाष्टक को दोष माना जाता है। जिसमें शादी-विवाह, उपनयन संस्कार, गृह प्रवेश, निर्माण कार्य आदि नहीं होंगे।

कोई भी कार्य यदि शुभ मुहूर्त में किया जाता है, तो उसमें उत्तम फल की प्राप्ति होती है। अशुभ मुहूर्त में किए गए कार्यों से कष्ट व हानि की आशंका बनी रहती है।
