नवगछिया :9 मार्च को आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत, 8 हजार से अधिक लोगों को भेजी गई है नोटिस -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया : नवगछिया व्यवहार न्यायालय में गुरुवार को अनुमंडल विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष सह एडीजे टू सुजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में नो मार्च को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर समीक्षा की गई. बैठक में न्यायिक पदाधिकारी एडीजे थ्री अमिताभ सिंह, एसीजेएम थ्री राहुल कुमार, एसडीजेएम प्रमोद कुमार पांडे सहित एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती के आलेवे विधुत विभाग के एसडीओ, श्रम पदाधिकारी, बीएसएनएल, वन विभाग के अधिकारी व बैंक के पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में मामलों का अधिक से अधिक निष्पादन हो इस दिशा में पदाधिकारियों ने सहमति प्रदान की.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

– राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का हो निष्पन इसको लेकर हुई समीक्षा

– बैठक में न्यायिक पदाधिकारी के साथ एसडीओ, एसडीपीओ, बिजली एसडीओ, वन विभाग, बीएसएनएल, श्रम पदाधिकारी व बैंक अधिकारी हुए शामिल

– राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर नो हजार से अधिक लोगों को भेजी गई है नोटिस

श्रम पदाधिकारी ने बल श्रम से समबंधित मामले के निष्पादन को लेकर सहमति प्रदान की. इसके अलावे राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एसडीपीओ एवं पेयजल व चिकित्सा समबंधित व्यवस्था की जिम्मेदारी एसडीओ ने ली. बैंक के पदाधिकारियों ने भी अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन किए जाने का आश्वासन दिया.

बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर अब तक नो हजार से अधिक लोगो को नोटिस भेज दिया गया है. जिसमे बीएसएनएल के द्वारा 720, एसबीआई द्वारा 3257, यूको बैंक द्वारा 3518, ग्रामीण बैंक द्वारा 662, बैंक ऑफ बरौदा द्वारा 17, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 125, सेंट्रल बैंक द्वारा 30 एवं बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 472 लोगों को नोटिस भेजी गई है. वहीं राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायालय के 160 वादों का चयन राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए किया गया है. जिसका निष्पादन लोक अदालत में किया जाएगा.