गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने चार सड़क व एक रंगमंच का किया शिलान्यास-Naugachia News

शिक्षा/जानकारी

नवगछिया : रंगरा चौक प्रखंड में गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने मंगलवार को चार सड़क एवं एक रंग मंच का शिलान्यास किया. विधायक ने रंगरा चौक प्रखंड के मसुदनपुर वैसी में आरओ सड़क से मोहन सिंह के घर तक सड़क का शिलान्यास किया. सड़क का निर्माण 9 लाख 21 हजार की लागत से होगा. मसूदनपुर वैसी में ही सुबोद मंडल के घर से ज्योति मंडल के घर तक सड़क का शिलान्यास किया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सड़क का निर्माण 7 लाख 76 हजार की लागत से होगा. जहांगीरपुर वैसी में मदरसे से कब्रिस्तान तक सड़क का शिलान्यास किया. सड़क का निर्माण 3 लाख 53 हजार होगा. जहांगीरपुर बैसी से मो इस्लाम मोहम्मद घर तक सड़क का शिलान्यास किया. उक्त सड़क का निर्माण 8 लाख 63 हजार की लागतसे होगा. जहांगीरपुर वैसी पंचायत में काली मंदिर के प्रांगण में विधायक ने एक रंगमंच का भी शिलान्यास किया.

रंगमंच का निर्माण 11 लाख 50 हजार की लागत से होगा. मौके पर मुखिया संजय, मालो मिश्रा, मोहन सिंह, उमेश भगत, दिनेश झा, फौदारी राय, बालदेव राय, वकील यादव, राम वंदन यादव, पप्पू हरिजन मौजूद थे। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने पाकिस्तान पर किए गए हवाई हमले पर देश जवान को हार्दिक बधाई दी.