नवगछिया मारवाड़ी समाज की कार्यकारिणी कमिटी का हुआ गठन, अध्यक्ष दिनेश..-Naugachia News

EVENT

नवगछिया : बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन नवगछिया शाखा कि आवश्यक बैठक शुक्रवार को दिनेश कुमार सर्राफ की अध्यक्षता में उनके प्रतिष्ठान पर हुई. बैठक में सर्वसहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. इस दौरान कार्यकारिणी कमिटी के अध्यक्ष दिनेश कुमार सर्राफ, सचिव विनोद केजरीवाल को मनोनीत किया गया. इनकी नई कमेटी में उपाध्यक्ष दयाराम चौधरी और विश्वनाथ यादुका, संयुक्त सचिव संतोष कुमार यादुका, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार केडिया, सह कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार हिसारिया को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक के दौरान नई कमेटी ने संकल्प लिया कि समाज कल्याण के लिए नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे. बैठक में आगामी समाजिक कार्य पर भी चर्चा की गई. इस दौरान निर्णय लिया गया की समाज के लोगों को आजीवन सदस्य बनाया जाएगा, समाज के प्रत्येक परिवार को शाखा सदस्य बनाया जाए, मारवाड़ी विवाह भवन में समाज की एक आम सभा आयोजित कर समाज के पुर्ण विकास के लिए महत्वपुर्ण निर्णय लिया जाए. बैठक में मारवाड़ी समाज के दर्जनों लोग मौजूद थे.