टेन्ट हाऊस में आग लगने से लाखों की क्षति

सूचना/खबरे

नारायणपुर –  प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के बलाहा गांव में शनिवार की  संध्या  लगभग 6 : 30 बजे मध्य बिधालय बलाहा से पुरब पंकज टेन्ट हाउस के गोदाम  में आग लगने से टेन्ट का सारा सामान जल कर राख हो गया. मौके पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि शिक्षक रमेश कुमार, उपसरपंच अमरेंद्र कुमार उर्फ बाबुसाहब यादव, वाडॆ सदस्य राजैश कुमार शर्मा, बिजली मिस्त्री  रिंकेश यादव,अधिवक्ता सह भाजपा नेता बिजय सिंह कुशवाहा ने ग्रामीणों की मदद से  काफी मशक्कत के बाद  घंटों बाद आग पर काबू पाया व भवानीपुर थानाध्यक्ष व नारायणपुर बीडीओ व सीओ को जानकारी दी. एवं प्रशासनिक  मुआवजा देने की मांग की टेंट हाउस के संचालक बलाहा निवासी पंकज सिंह ने बताया जमीन बेच कर टेन्ट हाऊस का दुकान पाॅच वर्ष पूर्व खोला था जो सारा सामान  गोदाम में था बाहर से गेट में ताला लगा था फिर भी आग कैसे लगा  जिससे मेरा लाखों का समान जलकर राख हो गया. मौके पर पहुंचे भवानीपुर थानाध्यक्ष सुदिन राम ने आग लगने की वजह टटोल  रहे थे. खबर लिखे जाने तक आग लगने की वजह पता नहीं चल पाया था. आग लगने को लेकर  ग्रामीण तरह तरह के चर्चा कर रहे थे.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!