दिनेश मुनि की तलाश में शाहकुंड में हुई छापेमारी, उसके गैंग के तीन बदमाशों की ….

भागलपुर / पटना

12 अक्टूबर को नारायणपुर के दूधैला दियारा में दिनेश मुनि गिरोह से मुठभेड़ में शहीद हुए पसराहा थानेदार आशीष कुमार सिंह की हत्या मामले में फरार मास्टर माइंड दिनेश मुनि की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी ने शुक्रवार को शाहकुंड इलाके में छापेमारी की। टीम को सूचना मिली थी कि दिनेश मुनि शाहकुंड इलाके में छिपा हुअा है। लेकिन छापेमारी में वह नहीं मिला। इस मामले का सुपरविजन डीआईजी विकास वैभव कर चुके हैं और उन्होंने दिनेश मुनि और वारदात में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी का निर्देश जारी किया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जांच में अब तक दिनेश मुनि और उसके गैंग के तीन बदमाशों की संलिप्तता का खुलासा हुअा है। एक बदमाश श्रवण को तो पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था, जबकि दूसरा बदमाश मिथुन पकड़ा गया था। दिनेश मुनि और उसका साथी मुकेश अब तक फरार है।