भागलपुर : दहेज की मांग पर पहले घर से निकाला फिर सादे कागज पर हस्ताक्षर करा पति की करा दी दूसरी शादी

भागलपुर / पटना

भागलपुर : महिला थाना में दर्ज एक मामले में बरती जा रही शिथिलता को लेकर शुक्रवार को एक महिला डीआइजी कार्यालय पहुंची. महिला शिरोमणी देवी ने डीआइजी को बताया कि उसके पति और ससुरालवालों ने पहले उसे दहेज की मांग पर घर से निकाल दिया. फिर बीच सड़क पर मारपीट कर उससे एक सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिया और उसके पति जीवन कुमार की मंदिर में दूसरी शादी करा दी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले की जांच डीआइजी ने एसएसपी को दी है. शिरोमणी देवी ने बताया कि जीवन कुमार राज से हुई शादी के बाद से ससुराल के लोग लगातार दहेज के लिये दबाव बना रहे थे. एक दिन इसी बात को लेकर उन्होंने उसे घर से निकाल दिया. इस बाबत जब उसने महिला थाना में केस किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसे केस उठाने की धमकी दी और एक सादे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिया.

उसके कुछ दिन बाद ही ससुरालवालों ने उसके पति जीवन कुमार राज की दूसरी शादी नवगछिया की रहने वाली एक लड़की से करा दी. पीड़िता ने बताया कि मामले में महिला थाना पुलिस ने अभी तक न तो जांच पूरी की है और न ही अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.