नवगछिया : नया टोला के पास दो पक्षों में हुए मारपीट के मामले में एसपी को दिया आवेदन, न्याय की लगाई गुहार-Naugahica News

Crime Reoprts

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला के पास नर्सरी में बुधवार को दो पक्षों में हुए मारपीट के मामले में नवगछिया थाना में एक पक्ष के की प्राथमिकी दर्ज किए जाने एवं दूसरे पक्ष के द्वारा दिए गए आवेदन पत्र कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर दूसरे पक्ष के मारपीट में घायल हुए रंगरा ओपी के चंद्रखरा निवासी गौरव कुमार पिता संजय मंडल ने नवगछिया एसपी को लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गौरव कुमार ने अपने आवेदन में बताया है कि लक्ष्मीपुर निवासी मंटू कुमार, रुपेश कुमार एवं राजेश यादव हथियार के साथ उनके मामा सदानंद मंडल के नर्सरी पर आए. इस दौरान सबो ने गाली गलौज करते हुए 50 हजार रंगदारी की मांग करने लगे. जिस का विरोध मेरे मामा द्वारा किया गया. जिस पर उन लोगों द्वारा मारपीट भी की गई. मारपीट में हम भी घायल हुए और परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें आई.

लेकिन थाना में एक पक्षीय कार्रवाई की गई. हमलोगों द्वारा दिए गए आवेदन पर नवगछिया पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई. मालूम हो कि नवगछिया पुलिस ने नर्सरी में हुए दो पक्षों के मारपीट के मामले में नयाटोला निवासी सदानंद मंडल एवं जीवन मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी हैं.