नारायणपुर – कक्षा में चौकी लगाकर मास्टर साहब मार रहे है खर्राटे, कृपया तंग न करे, मौका मिलेगा तो पढायेंगे -Naugachia News

बिहपुर

नारायणपुर – प्रखंड के जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय गंगापुर दियारा में शनिवार को लगभग 11:35 बजे दुसरे दिन भी बेखबर कक्षा में ही चौकी लगाकर बिधालय के शिक्षक राम कुमार झा खर्राटे मार कर आराम फरमाते रहे.शिक्षक का भय इतना कि प्रधानाध्यापिका या कोई ग्रामीण भी शिक्षक को कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं तो दुसरी और सोशल मीडिया फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप पर शिक्षक के बारे में तरह तरह के कॉमेंट किया जा रहा है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दो वर्षों से अपने कारनामों से लगातार चर्चा में रहने वाले शिक्षक के विरुद्ध वरीय पदाधिकारी भी चुप्पी साधे हुए हैं. मामले को लेकर प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पुर्व में भी गालीगलौज एवं अन्य शिकायत को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है.अखबार में छपी खबर के आधार पर जांच पर शिक्षक के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक राम कुमार झा से बिधालय के छात्र ,शिक्षक, अभिभावक, विभाग के पदाधिकारी तक परेशान हो गए हैं.

बिधालय जब मन हुआ आया मन नहीं हुआ नहीं आएंगे.ग्रामीणों की शिकायत पर बीआरसी नारायणपुर से सीआरसीसी प्रशांत कुमार को लगभग 12:35 बजे बिधालय भेजा गया तो बिधालय में शिक्षक अनुपस्थित थे.वहीं एसडीएम मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की जॉच को लेकर नारायणपुर बीडीओ को निर्देश दिया गया है. जांच को वरीय पदाधिकारी को भेजा जाएगा ये बहुत ही सिर्यस इशू है.