खरीक। कोसी पार भवनपुरा पंचायत के मैरचा में कोसी नदी के जलस्तर में कमी आने के साथ ही पुनः भीषण कटाव शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटों में पांच घर नदी में समा चुके हैं। जिसमें शम्भू नाथ मंडल, अनिल मंडल, राजेंद्र मंडल, संजीव कुमार एवं नीतेश कुमार का घर शामिल है।

पंसस प्रतिनिधि संजय कुमार समेत अन्य लोगों ने बताया कि अगर यहां फ्लड फाइटिंग का कार्य किया जाता तो कटाव की रफ्तार पर ब्रेक लग सकता था। किन्तु इस दिशा में विभाग के पदाधिकारियों द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है।

यहां कई घर कटाव के मुहाने पर पहुंच गये हैं। जो किसी भी समय नदी में समा सकते हैं। वहीं बाढ़ के पूर्व यहां हुए कटाव में दर्जनों लोगों का घर नदी में समा गया था। जो बांध पर झोपड़ी बना कर रह रहे हैं। बताया कि इस गांव का अस्तित्व ही समाप्त होने के कगार पर है।

Whatsapp group Join