सैकड़ों की संख्या में नवगछिया एसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने निर्दोष होने की बात -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया : बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी मनोहर शर्मा के पुत्र पप्पू शर्मा के मौत के मामले में खरीक थाना में दर्ज प्राथमिकी में नामजद किये गए लोगों को सैकड़ों की संख्या में नवगछिया एसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने निर्दोष होने की बात कही. इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षर युक्त आवेदन भी नवगछिया एसपी को सौंपा. ग्रामीण महिला मीरा देवी, दुल्लो देवी, मनोरमा देवी, शिवन सिंह, जहीर राईन,चरित्तर साह, जब्बार राईन ने बताया कि 17 अगस्ता को पप्पू कुमार शर्मा अपने सहयोगी मजदूर गोविंद मुनी, बहादुर साह सहित अन्य के साथ गांव के ही मो तसलीम की लकड़ी काटने के लिए खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत बहियार गया था.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लकड़ी काटने के लिए पप्पू शर्मा पेड़ पर चढ़ा था. इसी दौरान वह पेड़ पर से गिर गया और निचे में रखी एक लकड़ी पप्पू शर्मा के पंजरे में धस गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद उसे इलाज के लिए सभी सहयोगी मजबूर द्वारा भागलपुर मयांगज अस्पताल ले जाया गया. भगालपुर ले जाने के क्रम में पप्पू शर्मा के पिता मनोहर शर्मा को घटना की जानकारी भी दी गई. भगालपुर मयांगज अस्पताल में पप्पू शर्मा की मौत हो गई.

ग्रमीणों एवं अभियुक्त के परिजनों ने कहा कि इस संबंध में मृतक पप्पू शर्मा के पिता मनोहर शर्मा ने गलत बयान देकर सहयोगी को अभियुक्त बना दिया जबकि सभी लोग निर्दोष है. ग्रामीणों ने एसपी से मामले की जांच कर निर्दोष लोगों को मुक्त किये जाने की मांग की है. मौके पर गुड़िया देवी, मनोरमा देवी, सुभाष साह, रचना देवी, रौशनी देवी, नबिशा खातून, जुली खातून, नसीमा खातून, बीना खातून, सफीना खातून, मो अनवर, मो ताहिल राईन, रूना देवी, बबली देवी, लक्ष्मी कुमारी, धनंजय कुमार साह, भामा देवी, गीता देवी, नीतू देवी, रेखा देवी, सुमीता देवी किरण देवी सहित अन्य मौजूद थे.