बिहार का ऐसा गांव जहां 400 बंदरों के आतंक से लोग अब गांव छोड़ने की बात कह रहे हैं. यह मामला देखने को मिला है सूबे के सुपौल जिले के सरायगढ़ इलाके में.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बीते पांच साल से यहां के लोग बंदरों के भय से त्राहिमाम कर रहे हैं. लोग खेतों में फसल तक नहीं लगा पा रहे हैं. वन विभाग इस मामले में चुप बैठा है. बंदरों का झुंड खाने के लिए इधर-उधर भागते हैं. ऐसा ही तब वो लगातार करते हैं जब उन्हें भोजन नहीं मिलता है.

बन्दर का झुंड सरायगढ़ के वार्ड नंबर 12 में इसी तरह प्रत्येक दिन-रात कोहराम मचाता रहता है. इससे यहां रहने वाले महिलाएं, बच्चे, पुरुष तमाम लोग परेशान रहते हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि वो बंदर के खौफ से खौफजदा है.
कहा जा रहा है कि जब मन हुआ बंदरों की फौज घर में घुसकर बनायी जा रही भोजन को लूटकर चली जाती है तो कभी खाने के दौरान परेशान करती है.

इधर इन बन्दरों की वजह से खेतों में लगी फसलें भी बर्बाद हो जाती है. पांच साल से हलकान परेशान किसान बाजार से खाद्यान सब्जी लाकर खाते है. बन्दर से वो तंग आकर अब गांव को छोड़ने का मन मना रहे हैं. इस मामले में जब जिला प्रशासन से लेकर वन विभाग के अधिकारी से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कार्रवाई करने का भरोसा दिया है.
