बिहार के मधुबनी में एक युवती ने खुदकुशी कर ली. युवती की लाश तालाब में तैरती मिली. तालाब के पास से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये पूरा मामला मधुबनी के टाउन थाना इलाके से जुड़ा है. यहां की निवासी एक युवती ने आत्महत्या कर ली. युवती की लाश गंगा सागर तालाब में तैरती मिली. मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि मृतिका का अपने भाई के साथ मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ था.

दोनों के बीच फोन को लेकर झगड़ा इस कदर बढ़ गया था कि इसको लेकर दोनों में मारपीट भी हुई थी. इसी बात से नाराज होकर युवती ने खुदकुशी कर ली. फिलहाल इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं पुलिस अन्य सभी पहुलओं पर भी जांच कर रही है.
