भागलपुर जिला के लोगो के लिये राहत की खबर 18 से 22 जुलाई तक 25 मिमी बारिश की उम्मीद

भागलपुर / पटना

मौसम की बेरुखी ने जिले के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक तरफ जहां बारिश नहीं होने से किसान परेशान हैं वहीं उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। आसमान में आ रहे बादल लोगों को दगा दे रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का भी पूर्वानुमान फेल हो रहा है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हालांकि शाम करीब पांच-छह बजे आसमान में घने काले बादलों के आने से लोगों को लगा आज जोरदार बारिश होगी। लेकिन कहीं बौछार तो कहीं फुहार पड़ कर रह गई।

पांच दिनों में 25 मिलीमीटर बारिश की उम्मीद

बिहार कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी प्रो. बीरेंद्र कुमार ने पूर्वानुमान में बताया है कि 18 से 25 जुलाई तक 25 मिलीमीटर बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 36 से 26 डिग्री सेल्सियस तक होगी। या यूं कहें कि अगले पांच दिनों तक उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

खेती-किसानी का बुरा हाल

जिले में अपेक्षा के अनुरुप बारिश नहीं होने से किसान हताशा की स्थिति में हैं। खरीफ फसल के लिए किसानों ने लक्ष्य का 90 फीसद धान बिचड़ा की बोआई का काम कर लिया है। लेकिन पानी के अभाव के कारण उसे बचाना मुश्किल हो रहा है। रोपनी भी महज तीन फीसद हो पाई है। जिले के 52 हजार हेक्टेयर में धान की बंपर खेती होती है।