नवगछिया : कटिहार बरौनी रेल खंड के बीच कुर्सेला स्टेशन के समीप अज्ञात ट्रेन से गिर कर सुपौल जिले के किशनपुरा थाना क्षेत्र के कुशहा निवासी लक्ष्मण यादव के 25 वर्षीय पुत्र दीपनारायण सिंह की मौत हो गई है. रविवार की सुबह नवगछिया जीआरपी पुलिस ने युवक का शव कुर्सेला स्टेशन के समीप डाउन लाइन के किनारे से बरामद किया था. नवगछिया जीआरपी थाना अध्यक्ष भोला महतो बताया कि रविवार की सुबह सूचना मिली कि कुर्सेला स्टेशन के समीप डाउन लाइन के किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे और युवक के शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने शव की तलाशी ली तो उसके पास से एक मोबाइल नंबर मिला. उक्त मोबाइल नंबर से संपर्क करने के बाद युवक की पहचान दीप नारायण सिंह पिता लक्ष्मण यादव के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है.

वही मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. रविवार की देर शाम तक मृतक के परिजन नवगछिया नहीं पहुंचे थे. जानकारी के अनुसार मृतक युवक अपने घर सुपौल से मजदूरी करने के लिए दूसरे राज्य जाने के लिए निकला था. वह बस से वह कटिहार पहुंचा. कटिहार पहुंचने के बाद वह कटिहार स्टेशन से किसी ट्रेन से दूसरे राज्य के लिए चला. इसी दौरान वह ट्रेन से नीचे गिर गया जिस कारण सर में गहरी चोट आने से उसकी मौत हो गई.
