नवगछिया : नवगछिया स्टेशन के आस पास के क्षेत्र में दर ब दर भटक रही खगड़िया के चंद्रगुप्त थाने की सन्हौली गांव निवासी मोनी बेतहाश रोये जा रही है. वह कहती है जिसके लिए घर, बार, माता, पिता, सगे, संबंधी, इज्जत, प्रतिष्ठा सब कुछ छोड़ दिया, वह बेवफा निकाला और उसे सरे राह छोड़ कर भाग गया. अब वह कहां जाय उसे कुछ समझ नहीं आ रहा है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसके लिये सबकुछ छोड़ा, वह निकला बेवफा
उसके लिये दुनियां छोड़ चुकी थी, और वह सरे राह छोड़ कर भाग गया
– नवगछिया स्टेशन पर अपनी पत्नी को छोड़ भाग गया पति
– लड़की पहुंची थाने, न्याय की लगायी गुहार
मोनी कहती है कि वह इन दिनों भागलपुर में अपने पति के साथ रह रही थी. उसे आज बहाने से खरीददारी के लिए बाजार के स्टेशन चौक पर लाया. मोनी का कहना है कि उसके पति का हाव भाव देख कर लग रहा था कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ उसकी हत्या कर देगा. शक होने पर जब वह पूछ ताछ करने लगी तो उसका पति पानी पीने का बहाना बना कर किसी दोस्त के मोटरसाइकिल पर भाग गया.

मोनी ने बताया कि पहले तो उसने अपने पति को नवगछिया में ही खोजने का बहुत प्रयास किया लेकिन जब वे नहीं मिले तो वह हार गयी और रास्ते में ही बैठ कर रोने लगी. मोनी पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो वे लोग उसे नवगछिया एसपी आवास के पास ले गये, जहां से उसे महिला थाना भेजा गया. महिला थाना पुलिस का कहना है कि किसी भी सूरत में मोनी के साथ न्याय होगा.
घर से भाग कर की थी शादी
मोनी ने कहा कि खगड़िया गांव के ही चित्रगुप्त नगर थाने के सन्हौली गांव के एक ग्रामीण लड़के राजकुमार सिंह उर्फ रामू सिंह के पुत्र हंसराज से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. दिसंबर 2017 माह में दोनों ने भागने की योजना बनायी और दोनों भाग कर पटना चले गये. पटना में दोनों ने शादी कर ली और वहां कुछ दिन रहने के बाद अपने ससुराल आयी तो ससुराल वालों ने उसे रखने से इनकार कर दिया. इसके बाद वह स्थानीय थाने भी गयी जहां से उसे बेशर्त मेल माफ करवा दिया गया.

वह अपने मायके में रहने लगी. लेकिन कुछ दिन पहले ही फिर हंसराज उसके आगे पीछे मंडराने लगा और उसे बहला फुसला कर भगा ले गया. हंसराज भागलपुर में एक मेडिकल दुकान में रहता है. इसलिए दोनों भागलपुर में ही रहने लगे. मोनी का कहना है कि हंसराज उसके साथ शादी करने के बाद लगातार शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा. जब उसे लग रहा है कि वह गर्भ से है तो उसे इलाज कराने व खरीददारी करने के लिए नवगछिया लाया गया.
मोनी को आशंका थी कि उसकी यहां पर हत्या करने की योजना थी लेकिन वह हंसराज की योजना को भांप गयी और सवाल जबाव करने लगी. इस बीच उसका मोबाइल भी ले लिया. इसके बाद हंसराज पानी पीने का बहाना बना कर मौके से अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से भाग गया
