दो ट्रको की आमने सामने जोरदार टक्कर, मायागंज रेफर -Naugachia News

Crime Reoprts

नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के एन एच 31 भगवान पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की अहले सुबह लगभग 5:30 बजे दो ट्रक की आमने सामने टक्कर में चालक व उपचालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौके पर ग्रामीणों ने जख्मी चालक व उपचालक को ट्रक से निकालकर इलाज के लिए प्राईवेट अस्पताल पहुंचाया. डा आनंद मोहन ने बताया कि जख्मी मुंगेर जिले के हैरू दियारा निवासी सुनील कुमार एवं बेगूसराय जिले के आझो कुप्पा निवासी मुद्दन यादव को गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर किया गया.

ग्रामीणों की सुचना पर मौके पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने दोनों ट्रक को कब्जे में लिया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ट्रक के चालक व उपचालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया.