नवगछिया अनुमंडल में पदस्थापित एसडीओ के ड्राइवर ब्रह्मदेव राय की रविवार के शाम एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। यह सड़क दुर्घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया मकंदपुर गांव के समीप उस समय हुई|
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जब मृतक ब्रह्मदेव राय अपने बाइक से घर तिनतंगा करारी की तरफ जा रहा था और सामने से तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में बाइक आ गयी। बाइक ट्रक के पीछे चक्के में फंस गयी और चालक भी।


सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थानाध्यक्ष और पुलिस बल मौके पर पहुंच कर ट्रक में फंसी लाश को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार भी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे।
