नवगछिया : इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के इस्माईलपुर गांव के समीप गंगा नदी में दुबहर से खगड़िया जिले के सुंगठिया निवासी धीरज सिंह की पुत्री आंचल कुमारी की मौत हो गई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि आंचल अपनी मां रीना देवी के साथ अपने ननिहाल इस्माईलपुर अपने मामा महेश राय के घर आई हुई थी. रविवार को आंचल अपने मामा के घर के बगल में गंगा नदी में स्नान करने के लिए गई हुई थी. स्नान करने के क्रम में आंचल का पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी चली गई जिससे कारण पानी मे डूबने से उसकी मौत हो गई.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गंगा नदी में डूबने से बच्ची की मौत
– खगड़िया जिले के सुंगठिया की है बच्ची आई थी ननिहाल
आस पास आंचल के साथ स्नान कर रहे बच्चों ने जब उसे डूबते हुए देखा तो बच्चे चिखने चिल्लाने लगे. बच्चों की चीख सुनकर जब तक स्थानीय लोगों की मदद के लिए पहुंचे तब तक आंचल डूब चुकी थी. वहीं स्थानीय लोगों की मदद से आंचल के शव को नदी से बाहर निकाला गया. पानी से शव निकालने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों व इस्माईलपुर पुलिस को दी.

सुचना मिलते ही पुलिस नदी किनारे पहुची और शव को कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अनुमंडल अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया. वही बच्ची की नदी में डूबने से मौत होने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था. आंचल की मौत की खबर के सुचना मिलने पर घर में मातम छा गया है.
