नवगछिया :- माघी पूर्णिमा के अवसर पर नवगछिया के विभिन्न गंगा घाटों पर मेले का आयोजन किया जाता है. माघी पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले मेले को लेकर प्रशासनिक स्तर से सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. मंगलवार की संध्या समय सीमावर्ती जिलों से श्रद्धालु ट्रेक व विभिन्न साधनों से गंगा स्नान के लिए जहान्वी गंगा घाट पर पहुंच गए हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!माघी पूर्णिमा को लेकर नवगछिया अनुमंडल प्रशासन स्तर से 11 स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि माघी पूर्णिमा के अवसर पर नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड अंतर्गत तिनटंगा दियारा गंगा घाट, खरीक प्रखंड के काजीकोरैया गंगा घाट, गोपालपुर एवं इस्माइलपुर गंगा नदी घाट, बिहपुर प्रखंड के त्रिमोहन घाट पर माघी पूर्णिमा को लेकर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ होती है.

जिसमें श्रद्धालु नदी के एक छोर से दूसरे छोर नाव से गंगा स्नान के लिए आते जाते हैं. इसको लेकर नाव दुर्घटना ना हो गंगा घाटों पर धारा 1 44 लगाया गया है. उन्होंने बताया कि गंगा घाटों पर बिना निबंधन के नाव का परिचालन वर्जित रहेगा. ऐसे नाव जो जर्जर अवस्था में हैं उसका परिचालक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. नाव पर क्षमता से अधिक धार प्रतिबंधित रहेगा. वैसे घाट जहां पर निरंतर नाव का परिचालन होता है उन घाटो पर विशेष निगरानी हेतु संबंधित सीओ व थानाध्यक्ष को व्यवस्था संबंधित निर्देश दिया गया है.
