नवगछिया : मारवाड़ी विवाह भवन में 15 दिसंबर से होगा आरंभ , लीजिए आनद-Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया : अध्यात्म यज्ञ समिति नवगछिया द्वारा दिव्य सत्संग का आयोजन नवगछिया मारवाड़ी विवाह भवन में 15 दिसंबर से आरंभ होगा जो 21 दिसंबर तक चलेगा.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

समिति के दिनेश कुमार सर्राफ, दयाराम चौधरी, शंकरलाल चिरानिया ने बताया कि 15 दिसंबर शुक्रवार से 21 दिसंबर गुरुवार तक दिन में 2:30 बजे से संध्या 5 बजे तक ऋषिकेश के सत्संग ब्रम्हलीन परम श्रद्धेय श्री रामसुखदास जी महाराज के परम शिष्य ब्रहमचारी श्री आनंद जी महाराज द्वारा कथा वाचन होगा |

प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से 6:30 बजे तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी. उन्होंने बताया कि दिव्य सत्संग की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है.