नवगछिया : इस्माईलपुर प्रखंड के बिनोवा गांव में रविवार को लगी आग में आठ लोगों का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. आगजनी में बिनोवा के घनश्याम मंडल, संकरी मंडल, अरविंद मंडल, रामदेव ऋषिदेव, शोभा देवी, सुलिन्दर मंडल, लुखारी मंडल एवं उमेश मंडल का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. आग लगाने के बाद गांव में अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. मौके पर पंचायत के मुखिया मंजू देवी द्वारा इसकी सूचना बीडीओ को दी. आग लगाने की सूचना पर अग्निशमन भी बिनोवा पहुंचा. जहा स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. फूस का घर होने से जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक आठ घर जलकर राख हो चुके थे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आग लगने से लोगों के घरों में रखे सभी सामान अनाज, कपड़े एवं घर में रखे नगद रुपये जलकर राख हो गए. अगलगी में एक का घर मे रखे 20 हजार नकद जल गया है. आठ लोगों के घर जलने से लाखों की क्षति हुई है. पीड़ित परिवारो ने बताया कि सुबह सुबह अपने परिवार के साथ पेबल लगाने के लिए अपने खेत पर गए हुए थे.

करीब 11 बजे दिन में घर मे आचनक आग लग गई और घर का सभी सामान जलकर खाक हो गया. पीड़ितो ने बताया कि खाने पहनने के लिए भी कुछ नहीं बचा. बताया जाता है कि आग किसी के घर से चूल्हा जले रहने के कारण लगी थी. वहीं पंचायत के मुखिया द्वारा पदाधिकारियो के निर्देश पर पीड़ित परिवार के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया है. मुखिया ने बताया कि सीओ द्वारा जांच की जा रही है. जांच के बाद पीड़ित परिवार की सूची बनाकर उनके बीच 98 सौ रुपये दिए जाएंगे.
