नवगछिया: तीन माह पूर्व बस स्टैंड बन कर तैयार, उद्घाटन मे दो -चार का इंतजार-Naugachia News

NEWS

 

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया:  एनएच 31 प्रखंड मुख्यालय के सामने जिला शहरी विकास अभिकार भागलपुर के द्वारा दो करोड़ रुपये की लागत से बना मॉडल बस स्टैंड उद्घाटन की आस में रो रहा है. नवगछिया नगर पंचायत द्वारा बेहतरीन बस स्टैंड सुविधा से लैस बस स्टैंड निर्माण के लिए लगभग दो करोड़ रुपये दिए गए हैं. बस स्टैंड निर्माण कार्य तीन माह पूर्व की पूरा किया जा चूका है. इसके वावजूद उद्घाटन नहीं होने की कारण नवनिर्मित बस स्टैंड की दशा धीरे धीरे बिना प्रारम्भ हुए ही दैनीय हो रही है.

करोड़ो रूपये की लागत से बनी बस स्टैंड के उद्घाटन नहीं होने का खामियाजा आये दिन लोगो को भी भुगतना पड़ रहा है. सवारी बिठाने के लिए वाहन चालक एनएच 31 को ही अपना बस स्टैंड बना चुके छवि जिसको लेकर आये दिन एनएच और जाम की स्थिति उत्पन्न होती रहती है.

करोड़ों रुपये खर्च कर यात्रियों को बेहतरीन सुविधा देने के की बनाया गया बस स्टैंड की सुरुवात होने के बाद ही सड़कों से जाम हट सकेगा. इस संदर्भ में पूछे जाने पर कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि बस स्टैंड का निर्माण कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है. बस स्टैंड में बिजलीं संबंधी कार्य अभी बांकी है. बिजलीं का कार्य पूर्ण होने के बाद ही बस स्टैंड हैंडओवर लिया जायेगा इसके बाद बस स्टैंड का उद्घाटन कराया जायेगा.