नवगछिया : 25 घंटे बाद इस्माइलपुर से शव लेकर पोस्टमार्टम करवाने पहुंची पुलिस

NEWS

नवगछिया : इस्माइलपुर प्रखंड के फुलकिया गांव में बुधवार को नदी में डूब कर दो वर्षीय बच्ची मनोज मंडल की पुत्री नैना कुमारी की मौत हो जाने के बाद बच्ची के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल आने में इस्माइलपुर थाना पुलिस को 20 घंटे का समय लग गया। इतना ही नहीं परिजनों ने ही 2000 रुपए खर्च कर नाव का इंतजाम किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परिजनों के साथ नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे इस्माइलपुर के जिला पार्षद विपिन कुमार ने कहा कि पुलिस की मानवीय संवेदना शून्य हो गयी है। बच्ची की मौत के बाद परिजन पुलिस का इंतजार करते रहे लेकिन पुलिस ही परिजनों को बड़े नाव की व्यवस्था करने का दबाव डालती रही।

विपिन ने कहा कि अंतत: परिजनों ने अपने स्तर से खर्च कर बच्ची के शव को और पुलिस दोनों को नवगछिया अनुमंडल अस्प्ताल पहुंचाया है। पूरे मामले पर इस्माइलपुर के थानाध्यक्ष मणि पासवान ने कहा कि थाने में गले तक पानी है पूरा थाना बांध पर शिप्ट है ऐसी स्थिति में पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाने की हर संभव व्यवस्था की और पहुंचाया भी। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस स्तर से नाव की व्यवस्था की गयी थी अाैर परिजनों को सीओ द्वारा 4 लाख रुपए का चेक दिया गया है।