नवगछिया :- कटिहार बरौनी रेल खंड के नवगछिया रेलवे स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का रूठ चेंज कर चलाया जा रहा है वहीं कुछ ट्रेन कैंसिल कर दिया गया है. जिसमें की 55221 कटिहार बरौनी सवारी गाड़ी को कैंसिल कर दिया गया है, 55224 दरभंगा कटिहार पैसेंजर गाड़ी को भी कैंसिल कर दिया गया है, वहीं 15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस का भी रूट डायवर्ट कर चलाया जा रहा है जिसे मालदा, भागलपुर, साहेबपुर कमाल होते हुए चलाया गया, 15910 अवधआसाम एक्सप्रेस का भी रूट डायवर्ट कर इसे पूर्णियां, सहरसा, मधेपुरा होते हुए चलाया गया,
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!12520 कामाख्या एक्सप्रेस का भी रुट डाइवर्ट कर इसे मालदा, क्यूल, पटना होते हुए चलाया गया, 19710 कवि गुरु एक्सप्रेस का रूट चेंज कर इसे मालदा, भागलपुर, जमालपुर, बरौनी होते चलाया गया, 13163 हाटे बजारे एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट करें इसे पूर्णियां, सहरसा , मधेपुरा होते चलाया गया, 13247 कैपिटल एक्सप्रेस का रूट चेंज कर पूर्णियां, सहरसा, मधेपुरा होते हुए इसे चलाया गया,

15713 15714 इंटरसिटी एक्सप्रेस कैंसिल कर दिया गया है, 12423 राजधानी एक्सप्रेस का नवगछिया रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह करीब 8:00 बजे के आसपास की है जो कि अपने निर्धारित समय से कम एक घंटा विलंब से पहुंची, 12424 राजधानी एक्सप्रेस का नवगछिया रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय करीब शाम 5:00 बजे के आसपास की है जो कि यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 2 घंटे विलंब से चल रही है.
