20 अगस्त को हुई थी विनोद यादव की हत्या, अब एक वर्ष पूरा-Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव के निवासी राजद नेता बाहुबली विनोद यादव के चर्चित हत्याकांड को अब एक वर्ष पूरा हो गया है. इस हत्याकांड में अब तक पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पाने में सक्षम नहीं हो सकी. हालांकि पुलिस ने इस मामले में सारी कानूनी प्रक्रिया को पूरा किया लेकिन कांड के मास्टर माइंड कहे जा रहे

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार आरोपियों में छ: के विरुद्ध शनिवार को ही न्यायालय में दोष सिद्ध हो गया है. नवगछिया के एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने कहा किपुलिस ने इस मामले में सारी कानूनी प्रक्रिया को पूरा किया है. फरार लोगों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

तीन चरण में चल रही है न्यायिक कार्रवाई

जानकारी के अनुसार चर्चित विनोद यादव हत्याकांड में न्यायालय की कार्रवाई तीन चरणों में चल रही है. पहले चरण में अब सोमवार को सजा दी जायेगी जबकि दूसरे चरण में मामले में ट्रायल शुरू हो गया है. तीसरे चरण की कार्रवाई पांच आरोपियों के गिरफ्तारी के बाद शुरू होने की संभावना है.

कुल 16 लोगों में 10 गिरफ्तार, छ: पर दोष तय, छ: फरार

विनोद यादव हत्याकांड में कुल 12 लोगों को नामजद किया था. पुलिस के अनुसंधान में कुल छ: लोगों का नाम सामने आया. हत्याकांड में कुल 16 आरोपी हो गये. वर्तमान में कुल छ: पर दोष तय कर दिया गया है तो 16 में से छ: लोग फरार चल रहे हैं