नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के खगड़ा पंचायत के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार राजेंद्र प्रसाद मंडल के द्वारा चावल और गहुँ की मात्रा कम देने का आरोप खगड़ा पंचायत के ग्रामीणों ने लगाया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पंचायत के ग्रामिण विजय कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, बिक्की कुमार सिंह, रिपूंजय कुमार सिंह, इंद्रजीत कुमार सिंह, कमलाक्षछ केशव, विवेक कुमार, वार्ड नंबर 3 के सदस्य राहूल कुमार व पंचायत के उपमुखिया वीणा सिंह, सूधीर कुमार सिंह, अर्जून मंडल, व अन्य कई ग्रामिणों ने आरोप लगाया है

कि मिलने वाले किरासन तेल जो दो लीटर प्रति यूनिट दिया जाता है. उसमे तेल मात्र ढेर लीटर ही होता है. और रासन कार्ड पर 2.25 लीटर अंकित किया जाता है. जिसकी शिकायत ग्रामिणों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विवेक कुमार सिंह से लिखित आवेदन देकर शुक्रवार को किया है. जिसमें कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विवेक कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीणों के द्वारा आवेदन प्राप्त हुई है इस मसले पर जांच किया जा रहा है.
