नवगछिया : कटिहार बरौनी रेलखंड के बीच नवगछिया रेलवे स्टेशन पर बुधवार की देर रात 12 बजकर 5 मिनट पर डाउन गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन से नवगछिया जी आर पी ने जाँच के दौरान दो लोगों को बोरी व बैग में भरकर जिन्दा कछुआ ले जाते गिरफ्तार किया है. जी आर पी थाना प्रभारी भोला महतो ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में उत्तर प्रदेश के फैजावाद जिला के गोसाईगंज निवासी वीरू कसौधन व बंगाल के विरगुम जिला के चर्या निवासी साहिब खां हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं उन्होंने कहा कि दोनों बोरा व एक बैग में जिन्दा 57 पीस कछुआ जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये है. उसे यू पी के शाहगंज से बंगाल ले जाया जा रहा था जिसे जाँच के क्रम में बरामद किया गया है. वहीँ उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वीरू कसौधन 10 दिन पहले कछुआ तस्करी मामले में कटिहार जेल से छूट है. वहीँ थाना प्रभारी द्वारा सभी कछुओं को वन विभाग के रेंजर विजय गुप्ता को सौप दिया गया है.

