नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के पुरवा गांव में 14 नंबर सड़क पर नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने के मामले में आरोपी युवक तेतरी निवासी फिरोज के पुत्र अरमान के विरुद्ध छेड़खानी व अश्लील हरकत के विभिन्न धाराओं के साथ-साथ पॉस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गुरुवार को युवक को न्यायिक हिरासत में भागलपुर भेजा जाएगा. मालूम हो कि मंगलवार को दोपहर बाद तेतरी दुर्गा स्थान से साइकिल पर सवार होकर अपने घर आ रही बोरवा गांव की एक लड़की के साथ उक्त युवक ने छेड़खानी की थी.

लड़की द्वारा विरोध किए जाने पर मौके पर कया स्थानीय लोगों ने आकर युवक को दबोच लिया था और उसके साथ मारपीट भी की थी. स्थानीय लोगों द्वारा ही युवक को पुलिस के हवाले किया गया. मामले में पीड़ित लड़की के बयान पर प्रवक्ता थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. थानाध्यक्ष रामाकांत सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. गुरुवार को युवक को न्यायिक हिरासत में भागलपुर भेजा जाएगा. पुलिस मामले की छानबीन में भी जुट गई है. इधर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने बालिका के हौसले की तारीफ की है. मालूम हो कि नवगछिया डॉट कॉम ने इस खबर को प्रमुखता से बुधवार के अंक में प्रकाशित किया था.
