नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार में बुधवार को लगभग 2:45 बजे ग्रामीण बैंक से 69 हजार रूपया निकाल कर खगड़िया जिले के पसराहा थाना अंतर्गत सतीश नगर निवासी रतनपुरा उपडाकघर के पोस्टमास्टर मुकेश कुमार भारती की बाइक की डिक्की से 69 हजार रुपया उचक्कों ने उड़ा लिए.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पोस्टमास्टर मुकेश भारती ने बताया कि मधुरापुर बाजार स्थित बिहार ग्रामीण बैंक शाखा नारायणपुर से दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति सतीशनगर की सचिव ब्यूटी कुमारी मेरी पत्नी है.

चेक के माध्यम से खाता से रुपया निकाल बैग में कर बाइक की डिक्की में रख कर एक दुकान के सामने अपने भतीजा राजू को बैठा कर गया था. अचानक डिक्की भी बंद लड़का भी बैठा हुआ. डिक्की के अंदर से रूपये से भरा बैग उड़ा लिए. मौके पर पहुंचे भवानीपुर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच जाँच पड़ताल में जुटे थे.
