नवगछिया : परवत्ता थाना की पुलिस ने लूटी गयी टोटो को बरामद किया. पुलिस ने घटना में संलिप्त एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. 20 अप्रैल को परवत्ता थाना की पुलिस को संध्या पांच बजे सूचना मिली थी कि विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ के कलबलिया धार के पास एक टोटो चालक को मारपीट तीन आरोपितों ने टोटो व ड्राइवर का मोबाइल लूट लिया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कांड के उद्भेदन के लिए तत्काल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवगछिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी, जिसमें थानाध्यक्ष परबत्ता व थाना के अन्य पदाधिकारी को शामिल किया गया. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई कर तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना के महज कुछ ही घंटों में घटना में संलिप्त आरोपित खगरा के सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर लूटी टोटो को पटल बाबू रोड भागलपुर से बरामद किया गया. परबत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

