नारायणपुर : प्रखंड के रायपुर पंचायत के मनोहरपुर गाँव में बुधवार को हो रहे सात दिवसीय भागवत कथा के समापन पर कथावाचक पंडित संतोष तिवारी शास्त्री जी महाराज ने रूक्मणी की शादी कृष्ण राधा वाली कथा विस्तार पूर्वक कही.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
समापन पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. आयोजक प्रबंधक देवनारायण शर्मा ने बताया कि नारायणपुर प्रखंड के आशाटोल, पहाड़पुर, भोजूटोल, तेलडीहा, कुशहा, रायपुर, भवानीपुर, नगरपारा सहित खगड़िया व मधेपुरा जिले के सीमावर्ती कई गाँव से श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद उठाया. मौके पर मुखिया उमाकांत शर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि मंटु कुमार यादव, शिक्षक शंकर साह, भवेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, पूर्व सरपंच गोपाल शर्मा, पंचायत समिति सदस्य फुलेशवर साह, कृष्णदेव शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे.
