नवगछिया : बीते सप्ताह बिहार बोर्ड के जारी हुए इंटर के अप्रत्याशित परीक्षा परिणाम के बाद पटना की सड़कों पर छात्र संगठनों का विरोध जारी है. बोर्ड ऑफिस में तोड़-फोड़ के साथ पुलिसिया कार्रवाई में रोज लाठियां भांजी जा रही है. लगातार दो वर्षों से परीक्षा में चोरी, टॉपर घोटाला, बीएसएससी सहित कई परीक्षाओं के प्रश्न-पत्र लीक मामले में बदनामी की झेल रही शिक्षा विभाग को उबरने का मौक़ा नहीं मिल रहा है. इंटर के परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्र सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं तो जगह-जगह शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुतले फूंके जा रहे है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दूसरी तरफ नया मामला अगले सप्ताह जारी होने वाले मैट्रिक के परीक्षा परिणाम से जुड़ी हुई है. बिहार के मधुबनी जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जो एक बार फिर से बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान उठा रही है. डेली बिहार न्यूज़ को मिले सबुत के अनुसार मधुबनी जिले के सीता मुरलीधर उच्च विद्यालय, बसैठ सहित आस-पास के कई मैट्रिक परीक्षार्थियों को फ़ोन कॉल्स के माध्यम से मैट्रिक की परीक्षा में पास करवाने की बात कही जा रही है. जिसकी जानकारी छात्रों के परिजनों डेली बिहार न्यूज़ को दी है.
जिसके कुछ मिनटों बाद भी उसी नंबर से स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का अकाउंट नंबर 20226922442 व अकाउंट होल्डर का नाम अजय सिंह लिख कर टेक्स्ट मेसेज किया गया. जिस पर जल्द से जल्द पैसे लगाने की बात दुबारा फ़ोन करके कही गई. परिजनों ने यह भी बताया की ऐसे कई कॉल कई छात्र-छात्राओं के परिजनों को भी आया है. जिसके बाद से परिजन अपने छात्रों के परीक्षा परिणाम को लेकर असमंजस व आशंकित है.

