NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

Advertisement

ललन हत्याकांड : शोक सभा कर सीएम को विभिन्न मांगों से कराया अवगत

नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया मकंदपुर निवासी व्यवसायी ललनकुमार साह हत्याकांड के बाद मंगलवार को नवगछिया माल गोदाम चौक पर एक शोकसभा का आयोजन आजाद हिंद मोरचा के बैनर तले किया गया. इस अवसर पर शोक सभाकी अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद यादव कर रहे थे. मौके पर ही लोगों ने नवगछिया पुलिस जिले में दस दिनों के अंदर युवा व इमानदार आइपीएस की नियुक्ति करने, राजीव उर्फ ललन साह के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करनेऔर पूरे परिवार को सुरक्षा देने, मृतक के आश्रितों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने, सरकारी नौकरी देने और नवगछिया को अविलंब राजस्व जिला घोषित करने की मांग की है. आजाद हिंद मोरचा ने मांगों की बाबत चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उन लोगों की मांग को नहीं माना जायेगी तो वे लोग आये दिन उग्र आंदोलन करेंगे.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!